मानसून में ट्रैवलर्स के लिए 11 अहम बातें जो आपके सफर को आसान बना देगी।
मानसून के आते ही दिल जवां हो जाते है और ट्रैवलर्स खुशी से झूम उठते है। ये मौसम ही इतना ज्यादा आकर्षक और ताजगी भरा है कि दुनियां घूमने वाले इस मौसम का इंतजार बेसब्री से करते है।जब बादल गरजते और बरसते है तो हरी भरी धरती खुशी से झूम उठती है। ऐसे ही झूम उठते है वो ट्रैवलर्स जो एडवेंचर पसंद करते है, जो मानसून की खूबसूरती को करीब से महसूस करना चाहते है।
हर सिक्के के दो पहलू होते है उसी तरह मानसून में घूमने के भी दो पहलू होते है। एक है हरी भरी वादियों को एक्सप्लोर करना और दूसरा है इस मौसम में अचानक बारिश, कीचड़, फिसलन, खराब नेटवर्क की चुनौतियों का सामना करना।
आज आपको बतलाते है उन जरूरी तैयारियों और सावधानियों के बारे जिसे ट्रैवलर्स को जाननी ही चाहिए और अपने साथ जरूरी सामग्रियों को रखनी चाहिए।
1) रेनकोट और ट्रैवल फ्रेंडली छाता – आप कोशिश करें कि अपने साथ अच्छी क्वालिटी का रेनकोट जरूर पकड़े। यह आपके लिए बहुत जरूरी होगा क्योंकि बारिश में ये आपका और आपको सामानों को सुरक्षा देगा।
2) वॉटरप्रूफ बैग कवर और जिप पाउच – यात्राओं में सबसे बड़ी चुनौती होती है इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को बारिश से बचाना। वॉटरप्रूफ बैग कवर आपके लिए एक सॉल्यूशन है जो आपके मोबाइल, कैमरा, वॉलेट सहित दूसरे समानों की रक्षा करेगा।
3) स्लिप रेजिस्टेंट शूज या फिर रबर शूज– बारिश में एक सबसे बड़ी चुनौती होती है फिसलन से बचने की। जब पहाड़ों या दूसरे रास्तों में जाते है तो कई जगह फिसलन रहती है। उन जगहों में थोड़ी सी गड़बड़ी बहुत मुसीबत ला सकती है इसलिए मानसून की यात्रा करते हुए अपने साथ स्लिप रेजिस्टेंट शूज या रबर शूज जरूर रखे।
4) फास्ट ड्रायिग़ कपड़े – ये तो सभी जानते ही है कि बारिश में कपड़े सुखाना एक बहुत बड़ी चुनौती होती है। ये चुनौती और बढ़ जाती है जब आप यात्रा कर रहे होते है। जब आप मानसून डेस्टिनेशन में जाते है तो अपने साथ ऐसे कपड़े जरूर रखे जो तेजी से सूख जाए। अपने साथ कॉटन या नायलॉन के कपड़े रखे जो जगह भी कम घेरे और जल्दी भी सूख जाए।
5) मच्छर भगाने की स्प्रे या क्रीम– ट्रैवलर्स बारिश के समय बारिश की खूबसूरती को ही एक्सप्लोर करने जाते है। वे पहाड़ों में, जंगलों में और ऐसे जगह जाते है जहां नजदीक से मानसून को महसूस कर सके। ऐसे जगह में वे प्रकृति के साथ साथ मच्छरों को भी सामने से महसूस करते है। आप कोशिश करें कि मच्छर भगाने की क्रीम और स्प्रे जरूर साथ रखें। इससे आपकी स्किन प्रोटेक्टेड रहेगी और आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी।
6) एक्स्ट्रा कपड़े और छोटा तौलिया- तौलिया बहुत ही काम की चीज होती है जब आप यात्राएं करते है। इसके साथ ही आपको एक्सट्रा कपड़े भी जरूर रखनी चाहिए। बहुत बार लोग सीमित कपड़े ही ले जाते है जिसके कारण उन्हें कई बार कपड़ों की समस्याओं से भी जूझना होता है। इसलिए कोशिश करे कि अपने साथ एक्स्ट्रा कपड़े और छोटा तौलिया जरूर ले जाएं। इत्यादि
सावधानियां
1) बारिश के समय नदी का तेज बहाव हो जाता हैं। बहुत बार लोग रोमांच करने और वीडियो बनाने के चक्कर में नदी के इतने करीब चले जाते है जिसके कारण वे दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते है। बहुत बार तो जान तक चली जाती है इसलिए कोशिश करें कि नदी के ज्यादा करीब ना जाए। एक्सप्लोर जरूर करे पर सावधानियों के साथ।
2) आज का युग तकनीक का युग है। पहले जहां लोगों को मौसम की पूर्वानुमान या दूसरी जानकारी बहुत सटीक नहीं मिलती थी। आज ठीक इसके विपरीत हो गया है, समय बहुत बदल गया है। इसका फायदा आप जरूर उठाएं। मौसम विभाग के निर्देशों की जानकारी जरूर रखे साथ ही भारी वर्षा या बाढ़ की चेतावनी पर भी ध्यान रखें।
3) जब कोई बाहर घूमने जाते है तो वे स्थानीय लोगों से पूछताछ जरूर करते है और ये करना भी चाहिए। इससे बहुत सारी नई जानकारी भी मिलती है जो ज्ञान और सुरक्षा के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा होता है। जब आप मानसून में घूमने जाएं तो लोकल से रास्तों की सही जानकारी जरूर ले। एक्सप्लोरर जब एक्सप्लोर करने जाते है तो जोश में उन जगहों तक पहुंच जाते है जो खतरनाक होते है। जहां से वापस आने का रास्ता मुश्किल होता है। जब आप लोकल से संपर्क कर घूमते है तो उनकी सहायता से आप मुसीबत में कम फंसते है।
4) बारिश में बिजली गिरने की समस्या आए दिन देखने को मिलती है। इसके लिए जरूरी है कि आप वज्रपात से बचने की जानकारी जरूर रखे और इसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। कोशिश करें कि पेड़ों , खुले मैदानों और खतरनाक जगहों से दूरी बनाए रखे।
5) मोबाइल आज के युग की एक महत्वपूर्ण जरूरत है। जब यात्राएं करते है तो मोबाइल बहुत ही सहायक होती है। किसी से बात करने से लेकर फोटो खींचने, वीडियो बनाने के लिए भी बहुत जरूरी है। आप कोशिश करे कि मोबाइल चार्ज कर के रखे। अपने साथ पॉवरबैंक रखें। ऑफलाइन मैप्स डाउनलोड कर ले और मोबाइल को बारिश से बचाने के लिए अच्छा जिप कवर ले।
इसके अलावा दूसरी सावधानियों को भी आपको जाननी ही चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि आप का सफर मुसीबत से परे शानदार रहें। थोड़ी सी सावधानी आपको अच्छा अनुभव जरूर देगी और आप एक बेस्ट ट्रैवलर के रूप में भी जाने जाएंगे।